Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Following an uproar at the board meeting, the sanitation workers' union lodged a complaint with the District Magistrate, alleging intimidation of employees and attempts to frame them in false cases.
{"_id":"6ac12ba90ae929d9130c238e","slug":"video-following-an-uproar-at-the-board-meeting-the-sanitation-workers-union-lodged-a-complaint-with-the-district-magistrate-alleging-intimidation-of-employees-and-attempts-to-frame-them-in-false-cases-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बोर्ड बैठक में हंगामे के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम से की शिकायत, कर्मचारियों को धमकाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बोर्ड बैठक में हंगामे के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम से की शिकायत, कर्मचारियों को धमकाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप
मेरठ। सरधना नगर पालिका की 29 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में हंगामे के बाद उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर एक व्यक्ति पर बिना अनुमति सभागार में प्रवेश करने, कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और बोर्ड बैठक की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। संघ ने संबंधित व्यक्ति और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष विक्की पार्चा की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, 29 सितंबर को दोपहर तीन बजे पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बोर्ड बैठक चल रही थी। बैठक में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पालिका कर्मचारियों और पटल प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि मोहल्ला आदर्शनगर निवासी दीपक निराला बिना अनुमति सभागार में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। कर्मचारियों द्वारा रोकने पर उन्होंने गाली-गलौज और हंगामा किया। पत्र में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, कर्मचारियों ने उन्हें सभागार से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद वह कागजों का बंडल लेकर दोबारा सभागार में पहुंच गए और हंगामा करते हुए बैठक की व्यवस्था बाधित करने लगे। इसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें बाहर किया। संघ का आरोप है कि घटना के बाद संबंधित व्यक्ति और उनके सहयोगियों द्वारा सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने तथा फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।