{"_id":"6ac0d8fe9b555e8c550fcd39","slug":"video-group-commander-brigadier-honored-the-cadets-at-the-ncc-training-camp-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: एनसीसी ट्रेनिंग कैंप में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने कैडेटों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: एनसीसी ट्रेनिंग कैंप में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने कैडेटों को किया सम्मानित
बाबा कुमा सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज और शहीद बाबा जीवन सिंह खालसा कॉलेज, सतलानी साहिब में फर्स्ट पंजाब बटालियन एनसीसी की ओर से 10 दिवसीय एनसीसी ट्रेनिंग कैंप के दौरान कैडेटों को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह ने सम्मानित किया। कैंप में पहुंचने पर कमांडेंट-कम-कमांडिंग ऑफिसर फर्स्ट पंजाब बटालियन एनसीसी अमृतसर कर्नल जीपी सिंह ने ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह का स्वागत किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह ने कहा कि कैडेटों की उपलब्धियों के पीछे उनके माता-पिता, एनसीसी अधिकारियों और सेना के ट्रेनिंग स्टाफ का योगदान है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों को प्रेरित करने तथा उनमें अनुशासन और देशभक्ति की भावना पैदा करने में एनसीसी अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कैडेटों के विकास में उनके माता-पिता का भी बड़ा योगदान होता है, जो हर चरण में अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हैं। इसके बाद एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम सेना के ट्रेनिंग स्टाफ द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन सभी के सामूहिक प्रयासों से कैडेटों के रूप में ऐसे ‘हीरे’ तैयार होते हैं, जो अपने माता-पिता, संस्थान, एनसीसी और देश का नाम रोशन करते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमृतपाल सिंह, कैप्टन मनजीत सिंह, जीसीआई दामिनी शर्मा के अलावा स्कूलों व कॉलेजों के एनसीसी अधिकारी, सेना का ट्रेनिंग स्टाफ मौजूद था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।