{"_id":"6ac0d7d3f16114928e0008e5","slug":"video-cia-ratia-seized-29-kg-640-grams-of-cannabis-in-separate-operations-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीआईए रतिया ने अलग-अलग कार्रवाई में 29 किलो 640 ग्राम गांजा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए रतिया ने अलग-अलग कार्रवाई में 29 किलो 640 ग्राम गांजा किया बरामद
रतिया। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में लाखों रुपए की कीमत का
29 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को 25 किलो 940 ग्राम गांजा और अवैध टोपीदार लोडेड बंदूक के साथ गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी के कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
डीएसपी रतिया कुलवंत सिंह ने बताया कि सीआईए रतिया की टीम दो अक्तूबर को एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुराना बस अड्डा और संजय गांधी चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव पालसर निवासी अमरजीत उर्फ भगत गांजा बेचने का काम करता है और रतिया से लाली रोड की तरफ नशीला पदार्थ व अवैध हथियार लेकर जाने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतिया-लाली रोड पर बड़ी नहर के पास नाकाबंदी कर आरोपी अमरजीत उर्फ भगत को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 25 किलो 940 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से एक अवैध टोपीदार मजल लोडेड बंदूक भी मिली। आरोपी बंदूक के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
रामनगर कॉलोनी में 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद
वहीं, दूसरी कार्रवाई में सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप के नेतृत्व में एएसआई रामकुमार और पुलिस टीम रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अचानक वापस मुड़ने लगा, जिससे पुलिस को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी।
पुलिस ने उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो कट्टे से 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रामकुमार निवासी बोस्ती, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में गांजे की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।