Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Elderly Woman Critically Injured in Collision with Bullet Bike; Referred to Meerut, No Ambulance Arrives for 90 Minutes, Injured Woman Writhing in Pain in Emergency Ward.
{"_id":"69ef8b193d61f0e929045a89","slug":"video-elderly-woman-critically-injured-in-collision-with-bullet-bike-referred-to-meerut-no-ambulance-arrives-for-90-minutes-injured-woman-writhing-in-pain-in-emergency-ward-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बुलेट बाइक की टक्कर से वृद्धा गंभीर, मेरठ रेफर, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, इमरजेंसी में तड़पती रही घायल महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बुलेट बाइक की टक्कर से वृद्धा गंभीर, मेरठ रेफर, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, इमरजेंसी में तड़पती रही घायल महिला
मेरठ। सरूरपुर में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव भूनी निवासी जगवीरी पत्नी चमन सिंह को सोमवार को बुलेट बाइक से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार जगवीरी खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक की उससे टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिला को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद जांच कर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।