{"_id":"6ab427a79a4c78b6a500fb1e","slug":"meerut-fire-breaks-out-at-a-clothing-showroom-on-abu-lane-due-to-a-short-circuit-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं निकलने पर पता चला, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं निकलने पर पता चला, लाखों का नुकसान
Thu, 24 Sep 2026 12:55 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:55 AM IST
सार
आबूलेन पर बेगम बाग निवासी राजीव बंसल का कपड़ों का शोरूम है। यहां देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
आबूलेन पर शोरूम में आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर बाजार थाना क्षेत्र में आबूलेन स्थित कपड़ों के एक शोरूम में बुधवार रात लगभग साढ़े 10 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोरूम के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के व्यापारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल शोरूम मालिक राजीव बंसल निवासी बेगमबाग को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि बेगम बाग निवासी राजीव बंसल का आबूलेन पर कपड़ों का शोरूम है। रात में शोरूम बंद कर मालिक घर चले गए थे। साढ़े 10 बजे शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने जब शोरूम से धुआं निकलते देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। शोरूम के अंदर कपड़े और अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही देर में धुआं दूर तक दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोरूम मालिक की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने शटर खोलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग अधिक फैलने के कारण फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने से बच गई।
व्यापारियों ने भी आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों को आग से सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरती। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता कहना है कि फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया था।
ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख के जाली नोट, मैनेजर ने कराई रिपोर्ट; जांच शुरू
ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख के जाली नोट, मैनेजर ने कराई रिपोर्ट; जांच शुरू
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन