{"_id":"6afedd527a044bb7440fb10e","slug":"video-dosti-police-campaign-builds-students-confidence-to-report-crimes-without-fear-in-meerut-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दोस्त पुलिस अभियान से छात्रों का दूर हुआ डर, बोले- अब गलत के खिलाफ बेखौफ उठाएंगे आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दोस्त पुलिस अभियान से छात्रों का दूर हुआ डर, बोले- अब गलत के खिलाफ बेखौफ उठाएंगे आवाज
अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत बृहस्पतिवार को हस्तिनापुर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। कक्षा नौ से 12 तक के 25 छात्र और 25 छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने विद्यार्थियों को एफआईआर, जीरो एफआईआर, ऑनलाइन शिकायत और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। छात्रों को सीसीटीएनएस के माध्यम से डिजिटल रिकॉर्ड और अपराधियों की ट्रैकिंग की प्रक्रिया भी दिखाई गई। महिला उपनिरीक्षक सरिता तेवतिया ने महिला सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। छात्राओं ने कहा कि थाने का भ्रमण करने के बाद पुलिस के प्रति उनका डर काफी हद तक दूर हुआ है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बिना झिझक पुलिस से मदद लेने और गलत के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।