Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Dost Police: The girl students said, after coming to the police station, they realized that there is no need to be afraid of the police.
{"_id":"6a43e5b8c5f125ea0a00daa8","slug":"video-dost-police-the-girl-students-said-after-coming-to-the-police-station-they-realized-that-there-is-no-need-to-be-afraid-of-the-police-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोस्त पुलिस : छात्राएं बोलीं, पुलिस स्टेशन में आकर महसूस हुआ कि पुलिस से डरना नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त पुलिस : छात्राएं बोलीं, पुलिस स्टेशन में आकर महसूस हुआ कि पुलिस से डरना नहीं है
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम दोस्त पुलिस में दी एवेन्यू पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गंगानगर थाने का भ्रमण किया, उन्होंने थाने में शिकायत करने से लेकर अपराधी के जेल जाने की प्रक्रिया के बारे में जाना। छात्राओं ने अपराध से जुड़ी घटनाओं को सभी के साथ साझा किए। सुबह 9 बजे पहुंचे दी एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर की 30 छात्राएं थाना गंगानगर पहुंचे। वहां उपनिरीक्षक मोनिका और कांस्टेबल मौसम सैनी ने छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया। छात्राओं को सबसे पहले हेल्प डेस्क दिखाए, उन्हें बताया जब आप शिकायत लेकर थाने आते है तो सबसे पहले हेल्प डेस्क पर जाएंगे। महिला संबंधित शिकायत को मिशन शक्ति केंद्र में भेज दिया जाता है। वहां तैनात मिशन शक्ति प्रभारी और उनकी टीम समस्या सुनते है। अगर साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायत है साइबर हेल्प डेस्क पर रेफर किया जाता है। उनके बाद छात्राओं को ऑफिस दिखाया गया, जहां एफआईआर दर्ज की जाती है। वहां छात्राओं को बताया अब अब कुछ ऑनलाइन किया जाता है उन्होंने बताया अपनी एफआईआर को आप सॉफ्ट कॉपी के रूप में ले सकते है। उसके बाद कंप्यूटर रूम, इंस्पेक्टर का ऑफिस दिखाया गया। उपनिरीक्षक मोनिका ने बताया अगर आपके साथ कोई समस्या, घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अगर आपके साथ भी ईव टीजिंग हो या उत्पीड़न हो तो डायल-112, डायल 1090 पर शिकायत कर सकते है। उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार ने सिपाही से लेकर डीआईजी पोस्ट तक के बारे में बताया और उनकी पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि थाने में आकर डर खत्म हुआ है। यहां बातचीत के बाद महसूस हुआ है पुलिस ने डरना नहीं है। वही एक छात्रा ने खुद के साथ हुए साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका अनुपमा चौहान, श्वेता वत्स, निशा गौतम और आशीष रावत का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।