फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP MP Ramji Lal Suman targeted the RSS and the BJP

सपा सांसद रामजी लाल सुमन बोले: आरएसएस और भाजपा मानवता के दुश्मन; मनु स्मृति और आरक्षण को लेकर कही ये बात

Wed, 23 Sep 2026 09:08 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 23 Sep 2026 09:08 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने इन संगठनों को मानवता का दुश्मन बताया। साथ ही, आरक्षण खत्म कर मनु स्मृति थोपने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
SP MP Ramji Lal Suman targeted the RSS and the BJP
सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस और भाजपा मानवता के दुश्मन हैं। इन्हें एक क्षण भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं हैं। मनु स्मृति को मानने के लिए दबाव बनाने और आरक्षण को खत्म करने की बात कही जा रही है, लेकिन यदि आरक्षण खत्म होगा तो मनु स्मृति को भी नहीं माना जाएगा। यह बातें बुधवार को सपा के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कही।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि पश्चिम इलाके के लोग जन्मजात नेता परस्त के चंगुल में है। जब हिंदुस्तान का संविधान बन रहा था तो भाजपा के लोग यह कह रहे थे कि जब मनु का संविधान है तो देश को किसी ओर के संविधान की जरुरत नहीं हैं। 1949 में जब बाबा साहब जिंदा थे तो उन्होंने बाबा साहब का पुतला फूंका था। अब ये तिरंगा यात्रा निकाल रहे है, इनका तिरंगे से क्या ताल्लुक है, 50-55 वर्ष तक इन्होंने तिरंगे झंडे को नहीं फहराया।

विज्ञापन



दलित समाज के लोगों ने फैसला कर लिया है कि भाजपा और आरएसएस जन्मजात हमारे खिलाफ है, भाजपा को कोई पार्टी हरा सकती है तो वह समाजवादी पार्टी है। बहुजन समाज पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्हें ईडी का डर है। सत्ता से कोई सूफी या संत ही लड़ सकता है। 151 स्थानों पर बाबा साहब की मूर्तियां टूटी, ये मूर्तियां नहीं विचार पर हमला है। एक घटना पर सख्त कार्रवाई हो जाएं तो बाकी सब अपने आप रुक जाएगी। यह सरकार दलितों का शोषण करने वाली सरकार है।

विज्ञापन

दलित नौजवानों ने एलान कर दिया है कि 100 साल की गुलामी से 100 दिन इज्जत के अच्छे हैं। समाज में रिश्ते ठीक रहने चाहिए। लेकिन सरकार ऐसा नहीं करने देगी। एटा के एक गांव में दलित समाज के लोग हनुमान जयंती में जाने के साथ सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते थे, लेकिन वहां बाबा साहब की जयंती यात्रा नहीं निकलने दी गई। मजबूरी में नौजवानों ने कलश यात्रा को नहीं निकलने देने का फैसला किया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी ग्वालियर में बाबा साहब की प्रतिमा नहीं लगने दी गई।

विज्ञापन

दुनिया की कोई ताकत आरक्षण खत्म नहीं कर सकती: सुमन
कहा कि कुछ लोग कहते है कि आरक्षण खत्म होना चाहिए। आरक्षण खत्म हो जाना चाहिए उससे पहले एलान करें कि जात-पात के नाम पर दंगा नहीं करेंगे और छुआछूत नहीं मानेंगे। कहा कि दुनिया की कोई ताकत आरक्षण को खत्म नहीं कर सकती। उन्होंने सभी से 15 नवंबर को आगरा में होने वाले विशाल दलित सम्मेलन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कहा कि गठबंधन में दरार पैदा हो ऐसी बात किसी को नहीं बोलनी चाहिए।

सपा सांसद ने सीएम योगी पर साधा निशाना
हनुमान जी से आशीर्वाद लेने वाले फोटो पर कहा कि हनुमान जी यदि अखिलेश यादव को आशीर्वाद दे रहे हैं तो इसमें नुकसान क्या है, क्या उनपर सिर्फ आरएसएस वालों का ठेका है। पहले अली और अब बजरंगबली के सवाल पर कहा कि योगी आदित्यानाथ मर्यादा में रहे, अखिलेश यादव को क्या करना है क्या नहीं ये सिर्फ हमें तय करना है, योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव की दिनचर्या तय नहीं कर सकते।

अपनी पार्टी के बारें में हम फैसला करेंगे। पीडीए के नाम बदलने पर कहा कि अखिलेश यादव कोई कार्य करेंगे तो क्या केशव प्रसाद मौर्या से पूछकर करेंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली, जिला महासचिव कृष्णपाल यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, हिमायत अली, हाजी अख्तर, लोधी चमन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed