Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Devotees were immersed in the color of devotion in the Ganpati festival going on in Ramlila Maidan, former MLA inaugurated it
{"_id":"68b5a9e33849cab7030935ba","slug":"video-devotees-were-immersed-in-the-color-of-devotion-in-the-ganpati-festival-going-on-in-ramlila-maidan-former-mla-inaugurated-it-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रामलीला मैदान में चल रहे गणपति महोत्सव में भक्ति के रंग में सराबोर हुए भक्त, पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रामलीला मैदान में चल रहे गणपति महोत्सव में भक्ति के रंग में सराबोर हुए भक्त, पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ
मेरठ। हिंदू युवा संगठन सरधना के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे गणपति महोत्सव में रविवार की रात भक्तिरस से सराबोर हो गई। कार्यक्रम में सारेगामा पा फेम भजन गायक अंकुर सौदागर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन "सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे गणराज आए हैं..."पर जैसे ही सुर छिड़े, पंडाल में मौजूद भक्तगण भक्ति में डूबते नजर आए। महिलाओं ने भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सकीं और पूरे पंडाल में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया। देर रात तक गणेश भजनों की गूंज में श्रद्धालु डटे रहे। गणेश भगवान के साथ खाटू नरेश की भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। दर्शन के बाद सभी ने धर्म लाभ लेते हुए भगवान का गुणगान किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।