{"_id":"6a9c56adfdb24a5a5d01b9c0","slug":"video-daughters-foundation-organized-guru-samman-ceremony-2026-on-teachers-day-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शिक्षक दिवस पर बेटियां फाउंडेशन ने आयोजित किया गुरु सम्मान समारोह 2026","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शिक्षक दिवस पर बेटियां फाउंडेशन ने आयोजित किया गुरु सम्मान समारोह 2026
मेरठ। शिक्षक दिवस के अवसर पर बेटियां फाउंडेशन ने गुरु सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम शनिवार को मदन मोहन विद्या मंदिर, सीसीएस विश्वविद्यालय में हुआ। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी, राखी, आशा मिश्रा, जागृति बोहरा, सीमा गुप्ता, हेमलता, दीप्ति, सविता, बलबीर कौर और प्रीति को यह सम्मान मिला। बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार हैं, जो विद्यार्थियों को संस्कार व आत्मविश्वास देते हैं। उपाध्यक्ष क्षमा चौहान ने कहा कि गुरु का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और शिक्षा की पूरी परंपरा का सम्मान है। इस अवसर पर संस्था कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा, एरिया अध्यक्ष बबीता कटारिया आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।