{"_id":"69f617f0297fd3ab430091a7","slug":"video-class-8-student-molested-after-intruder-enters-home-police-fail-to-take-action-victim-appeals-to-ssp-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आठवीं की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आठवीं की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा से 27 अप्रैल को आरोपी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित परिवार ने थाने पर तहरीर दी थी। बावजूद इसके थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी अविनाश पांडे से शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। गढ़ रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही एक युवक काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। आरोपी की हरकतों के चलते छात्रा का घर से निकलना भी दूभर हो रहा है। पीड़ित के अनुसार 27 अप्रैल को उसकी बेटी शाम को घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपी जबरन घर में घुस गया था। आरोपी ने किशोरी के साथ जमकर गाली गलौज की थी। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े थे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया था। पीड़ित परिवार ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से परेशान होकर शनिवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।