{"_id":"6aef2b00747705268f06db22","slug":"meerut-20-year-old-hotel-management-intern-goes-missing-from-resort-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ब्रेवुरा रिजॉर्ट से युवती लापता, 31 अक्तूबर से घर नहीं लौटी बेटी, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ब्रेवुरा रिजॉर्ट से युवती लापता, 31 अक्तूबर से घर नहीं लौटी बेटी, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका
Sat, 07 Nov 2026 07:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Nov 2026 07:13 PM IST
सार
मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट में इंटर्नशिप कर रही 20 वर्षीय काजल 31 अक्तूबर से लापता है। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस तलाश में जुटी।
विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट में होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप करने आई 20 वर्षीय युवती काजल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह 31 अक्तूबर से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद पिता संजय कुमार परतापुर थाने पहुंचे और बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी काजल
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश के अनुसार, काजल गौतमबुद्ध नगर जिले के गांव इकनडा की रहने वाली है। उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। कोर्स पूरा करने के बाद वह मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट में इंटर्नशिप कर रही थी।
विज्ञापन
31 अक्तूबर से नहीं हो रहा संपर्क
पुलिस के अनुसार, 31 अक्तूबर को काजल अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। काफी प्रयास के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
पिता ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
बेटी का सुराग नहीं मिलने पर पिता संजय कुमार परतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए अनहोनी की आशंका जताई और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।