Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Bharat Vikas Parishad organized "Know India" All India written competition, students participated enthusiastically
{"_id":"6a972fd3691f9a7b4c0f6750","slug":"video-bharat-vikas-parishad-organized-know-india-all-india-written-competition-students-participated-enthusiastically-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारत विकास परिषद ने कराई ''भारत को जानो'' अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारत विकास परिषद ने कराई ''भारत को जानो'' अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रांत ने सोमवार को ''भारत को जानो'' अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता का आयोजन मलयाना स्थित गजेंद्र पब्लिक स्कूल और माधवपुरम स्थित जागृति पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में 230 विद्यालयों के लगभग 51000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना जगाना है। प्रतियोगिता में मेरठ से 132 विद्यालयों के 24000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मुजफ्फरनगर से 62 विद्यालयों के 17000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। सहारनपुर से 11 विद्यालयों के 4000, शामली से 15 विद्यालयों के 2000 और देवबंद से 10 विद्यालयों के 3000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुरेश चंद ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं ज्ञानवर्धन के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम और संस्कारों को बढ़ावा देती हैं। इसमें प्रांत की 32 शाखाओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के आगामी चरण लिखित प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग के प्रथम दो विद्यार्थी शाखा स्तर पर आगे बढ़ेंगे। शाखा स्तर की प्रतियोगिता सितंबर से नवंबर माह के बीच आयोजित होगी। शाखा स्तर पर विजयी टीम 29 नवंबर को शामली में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रांत स्तर पर विजेता टीमें 13 दिसंबर 2026 को मेरठ में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। इसके बाद, क्षेत्रीय विजेता टीमें 17 जनवरी 2027 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।