Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Bijapur News
›
Major action by Keshkal Police: 9 accused arrested in a case involving assault and brandishing a sharp-edged w
{"_id":"6a96d5790280f406a70b35d8","slug":"major-action-by-keshkal-police-9-accused-arrested-in-a-case-involving-assault-and-brandishing-a-sharp-edged-weapon-bastar-news-c-1-1-noi1498-4674484-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट और धारदार हथियार लहराने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट और धारदार हथियार लहराने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। इनमें फॉरेस्ट चौकीदार से मारपीट करने वाले 8 आरोपी तथा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर धमकी देने वाला एक आरोपी शामिल है।
पहले मामले में, सुरडोंगर निवासी प्रार्थी सिद्धार्थ यादव ने थाना केशकाल में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार टाटामारी पर्यटन स्थल पर कुछ युवक शराब का सेवन कर रहे थे। उन्हें रोकने पर चारामा निवासी आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का, लात तथा कड़े से मारपीट की। आरोप है कि कुछ आरोपियों ने भारी वस्तु से हमला कर राजेश यादव के सिर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे खून निकलने लगा। चेहरे और बाएं हाथ में भी चोटें आईं।
मामले में पुलिस ने लक्की ठाकुर, करण जरी, युगल कांगे, योगेन्द्र कुमार मण्डावी, शिवम सोनकर और गौतम गेन्डामे सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
दूसरे मामले में, 31 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि केशकाल के उपरपारा बिसेन बाड़ी में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराते हुए अकरम हुसैन को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर इमामुद्दीन खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी चारामा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसके कब्जे से कटारनुमा चाकू, बिछवा नुमा चाकू, लोहे का बण्डा और छुरी सहित चार धारदार हथियार बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। इस तरह दोनों मामलों में केशकाल पुलिस ने कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।