Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Betiyaan Foundation Celebrates World Earth Day at Ambedkar Shiksha Sadan; Students Create Beautiful Illustrations in Poster Competition.
{"_id":"69e8f40cf195e073310f8ea9","slug":"video-betiyaan-foundation-celebrates-world-earth-day-at-ambedkar-shiksha-sadan-students-create-beautiful-illustrations-in-poster-competition-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आंबेडकर शिक्षा सदन में बेटियां फाउंडेशन ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाए सुंदर चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आंबेडकर शिक्षा सदन में बेटियां फाउंडेशन ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाए सुंदर चित्र
मेरठ। आंबेडकर शिक्षा सदन में बेटियां फाउंडेशन ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधारोपण, पोस्टर प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ और प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संस्था अध्यक्ष अंजू पांडेय ने कहा कि हम पृथ्वी को अपने पूर्वजों से विरासत में नहीं बल्कि अपने बच्चों से उधार लेते हैं। वहीं कक्षा चार की छात्रा सुलेखा ने कहा कि धरती केवल एक ग्रह नहीं हमारा घर है और घर को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने जल है तो कल है और धरती बचाओ भविष्य सजाओ जैसे नारों के साथ पोस्टर भी बनाए। इस अवसर पर संस्था कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा और पल्लवपुरम एरिया अध्यक्ष बबीता कटारिया उपस्थित रहीं। स्कूल प्रिंसिपल मालती और अध्यापक रोशन, अनिल ने संस्था का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।