{"_id":"68a488d0106df18dd901057e","slug":"video-aunt-and-cousin-accused-nephews-of-sexual-abuse-case-filed-2025-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भांजों पर मामी और ममेरी बहन ने लगाया यौन शोषण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भांजों पर मामी और ममेरी बहन ने लगाया यौन शोषण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिस्ते में भांजे लगने वाले तीन युवकों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि पति की कोरोना काल में मौत होने के बाद तीनों भांजे देखभाल के लिए उनके ही मकान में रह रहे थे। आरोप है कि तीनों ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला और उसकी नाबालिक बेटी को पियाला और बेहोश होने पर दोनों का यौन शोषण किया। इसके बाद तीनों ने मोबाइल से वीडियो बनाई अब आरोपी दोनों को ब्लेकमेल कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। परतापुर थाने में तहरीर देते हुए महिला ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कोरोना में उसके पति की मौत हो गई थी जिसके बाद वह अपने मायके मोदीनगर चली गई थी। कुछ महीनों के बाद उसके पति के तीन भांजे मोदीनगर उसके घर पहुंचे और दोनों की देखभाल करने की बात कहकर वापस परतापुर ले आए। आरोप है एक दिन बड़ा भांजा शराब पीकर घर पहुंचा और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला और उसकी नाबालिक बेटी को पिला दिया। दोनों के बोहोश होने के बाद आरोपियों ने दोनों का यौन शोषण किया, जिसकी तीनों ने वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो को सार्वजनिक करने की बात कहकर तीनों भाईयों ने दोनों का कई बार यौन शोषण किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को महिला परतापुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोनों पक्षों में जमीनी विवाद की बात भी सामने आई है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।