Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Akash murder case: Panchayat issues warning over failure to arrest the accused, meets with Pallavapuram police station in-charge.
{"_id":"696f99bb011895b7d4010845","slug":"video-akash-murder-case-panchayat-issues-warning-over-failure-to-arrest-the-accused-meets-with-pallavapuram-police-station-in-charge-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"आकाश हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पंचायत की चेतावनी, पल्लवपुरम थाना प्रभारी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पंचायत की चेतावनी, पल्लवपुरम थाना प्रभारी से मिले
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के डौरली गांव निवासी आकाश जाटव की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं से परिजनों में रोष है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लिए एसएसपी से भी मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने अब पंचायत का एलान किया है। 10 जनवरी को आकाश जाटव को उसके दोस्त ने घर से रेलवे लाइन पर ये कहकर बुलाया था कि वह मरने जा रहा है। जब आकाश वहां पहुंचा तो प्रशांत ने ट्रेन के आते ही उसे धक्का दे दिया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रशांत पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज भी कराई। परंतु, पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस से वह लगातार मांग करते आ रहें हैं। एसएसपी से भी मुलाकात की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी परिजनों ने पल्लवपुरम थाने का घेराव किया और हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिला पंचायत सदस्य शेखर, भंडारी प्रमुख, प्रदीप, ईश्वर प्रधान, बबलू राणा आदि भी परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों का कहना है कि अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह गांव में पंचायत बुलाने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।