फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Crackers and Manufacturing Material Worth Rs 35 Lakh Seized in Rohta

मेरठ:रोहटा में पटाखों के असुरक्षित भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख रुपये के तैयार पटाखे और निर्माण सामग्री सीज

Thu, 10 Sep 2026 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Sep 2026 10:31 AM IST
सार

मेरठ के रोहटा में पुलिस ने पटाखों के असुरक्षित और अनियमित भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। गोदामों से करीब 35 लाख रुपये के तैयार पटाखे और निर्माण सामग्री सीज की गई।

विज्ञापन
Meerut News: Crackers and Manufacturing Material Worth Rs 35 Lakh Seized in Rohta
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा में पटाखों के असुरक्षित और अनियमित भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक कारोबारी के गोदामों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में तैयार पटाखे और पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते पूरी सामग्री को सीज कर सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया है।

विज्ञापन


गोदामों में कई टन पटाखा सामग्री मिली
पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को थाना रोहटा पुलिस टीम ने कस्बा रोहटा स्थित गौरव मोहन पुत्र मोहन लाल अग्रवाल के गोदामों की तलाशी और जांच की। इस दौरान भारी मात्रा में तैयार पटाखे और पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री का कुल वजन कई टन बताया गया है।

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में मिलीं कई खामियां
प्रारंभिक जांच में गोदामों में सामग्री का निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप भंडारण नहीं किया जाना पाया गया। पुलिस के अनुसार गोदाम में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा और अन्य सुरक्षा व्यवस्था का अभाव था। विभिन्न प्रकार की सामग्री और तैयार पटाखों को असुरक्षित तरीके से एकत्रित किया गया था। विद्युत व्यवस्था में भी अनियमितताएं मिलने की बात कही गई है।

जरूरी एनओसी और दस्तावेज नहीं मिले
जांच के दौरान विद्युत और अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके अलावा गोदाम में रखे माल का स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, मांगने पर भी स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया।

बिल-वाउचर और परिवहन संबंधी अभिलेख भी नहीं मिले
पुलिस ने बताया कि कुछ सामग्री के संबंध में खरीद-बिक्री के बिल, परिवहन से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए। अब पुलिस सामग्री के स्रोत, खरीद-बिक्री, भंडारण, परिवहन और उपयोग से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

35 लाख रुपये के माल को किया सीज
पुलिस के अनुसार, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं को देखते हुए बरामद तैयार पटाखों और निर्माण सामग्री को नियमानुसार सीज कर सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया है। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री के आवश्यक नमूने परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही विद्युत और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र, स्टॉक रजिस्टर, बिल-वाउचर और अन्य अभिलेखों का संबंधित विभागों से सत्यापन कराया जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed