{"_id":"6888e282215ebc0bca09c900","slug":"video-agricultural-universitys-medical-team-reached-kanha-upvan-took-blood-samples-for-testing-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कान्हा उपवन पहुंची कृषि विवि की चिकित्सकीय टीम, जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कान्हा उपवन पहुंची कृषि विवि की चिकित्सकीय टीम, जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया
मेरठ। परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला पहुंची सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि की पांच सदसीय टीम ने लगातार बीमार हो रहे गोंवशों की जांच की। चिकित्सकों की टीम ने अलग-अलग बाडों में बंधे एक दर्जन गोवंशों का ब्लड सैंपल लिया। मंगलवार को भी कई गोवंशों की तबियत खराब होने पर गोशाला में तैनात चिकित्सकों के द्वारा बीमार गोंवशों को मल्टी विटामिन और कैल्शियम की दवाईयां दी गई। दरअसल कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों के बीमार होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार सुबह गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद ने गौशाला के निरीक्षण के दौरान गोवंशों के रखरखाव में कई कमियां पाई। कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर ने गौशाला में प्रभारी बनाए गए कुलदीप सिंह को गौशाला से हटाकर दूसरे अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही गौशाला में पूरी स्थिति पर नजर रखने के लिए दो बाबू तैनात करने के लिए कहा। कृषि विवि के पशु चिकित्सा विभाग के एचओडी डा अमित वर्मा के नेतृत्व में टीम ने जांच के लिए गौशाला के अलग-अलग बाडों में बंधे गोवंशों के ब्लड सैंपल लिए। डा अमित वर्मा ने बताया कि 12 गोवंशों की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए है, जांच कर गोंवशों की बिमारी का कारण पता लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।