{"_id":"6ad647c8713fd5114f093e6d","slug":"video-adg-bhanu-bhaskar-inaugurated-the-family-relief-clinic-in-rohta-police-station-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रोहटा थाने में परिवार निस्तारण क्लीनिक का एडीजी भानु भास्कर ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रोहटा थाने में परिवार निस्तारण क्लीनिक का एडीजी भानु भास्कर ने किया उद्घाटन
रोहटा : पारिवारिक विवादों के समाधान और परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने की दिशा में सोमवार को रोहटा थाने में मिशन शक्ति केंद्र के अंतर्गत परिवार निस्तारण क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। एडीजी भानु भास्कर ने क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस पहल से पारिवारिक विवादों के निस्तारण में तेजी आएगी। साथ ही, विवादों के समाधान के लिए संबंधित परिवारों को मेरठ शहर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि कई बार छोटे-छोटे विवाद गंभीर रूप ले लेते हैं, जिससे परिवारों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में समय रहते संवाद और आपसी समझ के माध्यम से विवादों का समाधान करना जरूरी है। परिवार निस्तारण क्लीनिक के माध्यम से पारिवारिक विवादों को स्थानीय स्तर पर सुलझाने में मदद मिलेगी। इससे संबंधित लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिवार निस्तारण क्लीनिक का उद्देश्य विवादों का निस्तारण कर परिवारों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहयोग करना है। रोहटा थाने में इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पारिवारिक विवादों के समाधान केv लिए स्थानीय स्तर पर सहायता मिल सकेगी। पहल से विवादों को समय रहते सुलझाने और परिवारों में आपसी समन्वय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर एसएसपी बीबीजीटीमूर्ति, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार थाना प्रभारी पूजा पवार, एसएसआई हरिमोहन गौतम आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।