{"_id":"69f0cd85e8ef0fc05b0b9694","slug":"video-memorandum-regarding-go-samman-aahwan-abhiyan-handed-over-to-sdm-of-ghosi-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम घोसी को सौंपा गया गो-सम्मान आह्वान अभियान का ज्ञापन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम घोसी को सौंपा गया गो-सम्मान आह्वान अभियान का ज्ञापन, VIDEO
तहसील क्षेत्र में सोमवार को गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन को लेकर चलाए जा रहे “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। अभियान का नेतृत्व प्रांशु सिंह तेजस ने किया।
ज्ञापन में बताया गया कि भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संतुलन और मानव स्वास्थ्य में गौवंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है, जिसे सुधारने के लिए सरकार और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गो-रक्षा और गो-संवर्धन के लिए ठोस नीतियां लागू की जाएं और जनजागरूकता अभियान को और तेज किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से अनुरोध किया कि इस ज्ञापन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए, ताकि इस विषय पर उच्च स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गो-संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे संबंधित स्तर पर अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हिमांशु चौहान, आदित्य राजभर, सूरज राजभर, दीपक राजभर, विकास कश्यप, हैप्पी सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।