{"_id":"6a4d0768ae425c1caa07b893","slug":"video-congress-march-in-mau-against-financial-irregularities-in-ram-temple-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ मऊ में कांग्रेस की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ मऊ में कांग्रेस की पदयात्रा
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:34 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर मंगलवार को जिले में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा प्रभु श्रीराम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की खबरों ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। देश की जनता ने अपनी गाढ़ी कमाई का अंश प्रभु के चरणों में अर्पित किया था। इस धांधली ने हर सच्चे रामभक्त के दिल को गहरे जख्म दिए हैं।इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, इस घटना की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की देखरेख में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए। दूसरी, वर्तमान विवादित ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए। तीसरी, सनातन धर्म के चारों पीठों के शंकराचार्यों और श्रीराम मंदिर के महंतों को मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी जाए।पदयात्रा के समापन पर राजमंगल यादव ने भाजपा सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह केवल वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि यह अरबों सनातनियों की अटूट आस्था के साथ किया गया विश्वासघात है।" उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ट्रस्ट भंग नहीं होता और जांच पूरी नहीं होती, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर, उदयप्रताप राय, कैलास चौहान, मनोज गिहा,र शिवाजी कन्नौजिया, हफिजुरहमान, प्रमोद सिंह, महेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।