फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three die of electrocution while setting up a tent on roof in Mau

मऊ में दर्दनाक हादसा: छत पर टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, तीन की मौत, एक घायल

Mon, 28 Sep 2026 03:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 03:57 PM IST
सार

सोमवार को इस्लामाबाद मोहल्ले में टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। करंट लगने से तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति झुलस गया।

विज्ञापन
Three die of electrocution while setting up a tent on roof in Mau
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र स्थित इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर टेंट लगाने के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद मोहल्ले में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed