{"_id":"6a4d0783249c61b89807a8ee","slug":"video-asp-inspects-parade-in-mau-issues-instructions-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में एएसपी ने परेड का किया निरीक्षण किया, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में एएसपी ने परेड का किया निरीक्षण किया, दिए निर्देश
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:34 PM IST
Link Copied
मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ भी लगवाई।निरीक्षण के दौरान, उन्होंने यूपी-112 और थानों से आए वाहनों की गहनता से जांच की। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। इसके बाद, क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक और पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।