{"_id":"6aaa02dc8c2899475f0cc4b5","slug":"video-young-female-devotees-nose-bitten-off-in-govardhan-she-was-left-bloodied-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन में श्रद्धालु युवती की दांतों से काटी नाक, लहूलुहान हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन में श्रद्धालु युवती की दांतों से काटी नाक, लहूलुहान हुई
गोवर्धन। धर्मनगरी गोवर्धन में मंगलवार को गिरिराज परिक्रमा के दौरान सनसनीखेज घटना सामने आई। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी में एक अंजान युवक ने परिक्रमा कर रही मुंबई निवासी कश्मीरी पंडित मूल की श्रद्धालु युवती पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती की नाक को दांतों से काट लिया। हमले में युवती लहूलुहान हो गई। वारदात के बाद आरोपी उसकी नाक में पहनी लौंग भी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावर की पहचान हो सके। बताया गया है कि श्रद्धालु युवती पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही थी। वह छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप एक कॉलोनी में ठहरी हुई थी और प्रतिदिन गिरिराज महाराज की परिक्रमा करती थी। मंगलवार को वह बड़ी परिक्रमा मार्ग से परिक्रमा कर रही थी, तभी अंजान युवक ने कथित तौर पर अचानक उस पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से युवती घबरा गई और मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। उसके चेहरे और कपड़ों पर खून लग गया। घटना के बाद परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोवर्धन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी युवक कौन था और उसने युवती पर हमला क्यों किया। सी ओ अनिल कुमार का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।