{"_id":"6b026b64870060deb20d1ce5","slug":"video-the-hermitage-resonated-with-gurbani-on-the-death-anniversary-of-sant-mulakhraj-beripuri-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:संत मुलखराज बेरीपुरी महाराज को किया नमन, शब्द-कीर्तन से निहाल हुई संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:संत मुलखराज बेरीपुरी महाराज को किया नमन, शब्द-कीर्तन से निहाल हुई संगत
मथुरा के कृष्णानगर स्थित कुटिया में ब्रह्मलीन संत मुलखराज बेरीपुरी महाराज की 50वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कीर्तन समागम शनिवार को श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा बंगला साहिब, दिल्ली के हजूरी रागी भाई गुरमेल सिंह और गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा के हजूरी रागी भाई महिन्दर पाल सिंह ने गुरुवाणी का गायन किया। समाजसेवी रानी आहूजा ने संत मुलखराज बेरीपुरी महाराज के जीवन, शिक्षाओं और मानव सेवा में योगदान पर प्रकाश डाला। प्रबंधन समिति ने रागी जत्थों का सरोपा भेंटकर सम्मान किया। आयोजन में कुटिया प्रबंधन समिति के लाडो आहूजा, जगदीश आहूजा, विष्णु आहूजा, गुरुद्वारा राधानगर के प्रधान रघुवीर सिंह औबराय बब्बू वीर, जितेन्द्र सिंह पप्पू वीर का योगदान रहा। समापन पर विश्व शांति और सर्वकल्याण के लिए अरदास हुई। इसके बाद गुरु के अटूट लंगर में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सीएम बजाज, प्रदीप अरोरा, परमजीत सिंह, गुरबचन सिंह, बलविन्दर सिंह, अनिल शर्मा, गोपाल दास, प्रीतम सिंह, जसनुर सिंह, परमीत सिंह रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।