{"_id":"68727e44a5909e0a7d02ff67","slug":"video-sp-mp-ramjilal-suman-attacks-up-government-for-breaking-ambedkar-statue-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर मथुरा पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, प्रदेश सरकार पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर मथुरा पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, प्रदेश सरकार पर बरसे
मथुरा के चौमुहां में सपा सांसद रामजीलाल सुमन शनिवार दोपहर थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया पहुंचे। एक सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त हुई आंबेडकर प्रतिमा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सरकार को दलित विरोधी सरकार बताया। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इसमें आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन भी भरतिया पहुंचे। सांसद ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस से प्रतिमा लगने का समय पूछा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अपराधियों की सरकार है। इसमें आम आदमी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि उत्तर प्रदेश की सरकार सबसे खराब सरकार है। मैं नहीं समझता कि इससे ज्यादा सही मूल्यांकन किसी भी सरकार को नापने का दूसरा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।