{"_id":"6a92f5215f53a04d4408d85d","slug":"video-smart-tvs-to-become-digital-mentors-for-students-in-kasturba-gandhi-residential-girls-schools-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्मार्ट टीवी बनेगी छात्राओं की डिजिटल गुरु, छुट्टी के बाद ई-विद्या से संवरेगा भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्मार्ट टीवी बनेगी छात्राओं की डिजिटल गुरु, छुट्टी के बाद ई-विद्या से संवरेगा भविष्य
मथुरा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब शिक्षा का दायरा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। बालिकाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके भविष्य को संवारने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने एक नई पहल की है। इसके तहत जिले के सभी 10 कस्तूरबा विद्यालयों में लगी स्मार्ट टीवी को सीधे डीटीएच नेटवर्क से लैस किया गया है। इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यालयों में नामांकित 1350 छात्राओं को पढ़ाई का एक नया प्लेटफॉर्म मिला है। स्कूल समय समाप्त होने के बाद छात्राएं ई-विद्या के पांचों निशुल्क चैनलों के माध्यम से अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार ज्ञानवर्धन कर सकेंगी। इन चैनलों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम, रोचक शैक्षणिक गतिविधियां और नए नवाचार प्रसारित किए जाते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए टीवी को डीटीएच से जोड़ने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यही है कि सीमित संसाधनों में रह रही ये छात्राएं छुट्टी के बाद खाली बैठने के बजाय डिजिटल तकनीक से जुड़ें। इससे न केवल उनकी पढ़ाई की नींव मजबूत होगी, बल्कि उनमें नई चीजें सीखने की उत्सुकता भी बढ़ेगी। शिक्षा विभाग का यह प्रयास कस्तूरबा की बेटियों को डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।