{"_id":"6af4296150c072038d038d1f","slug":"video-sisters-arrived-at-jail-on-bhai-dooj-and-applied-tilak-to-their-brothers-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाई दूज पर जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाई दूज पर जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज जिला कारागार में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को दूज का टीका लगाने और मिठाई खिलाने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनों से मिलने की आस में महिलाएं और युवतियां हाथों में मिठाई और पूजन सामग्री लेकर कारागार पहुंचीं। जिला कारागार के बाहर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों को बारी-बारी से जेल के अंदर जाने का अवसर दिया गया। बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को पर्व की बधाई दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई बहनें भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। किसी ने भाई के जल्द घर लौटने की कामना की तो किसी ने परिवार का हाल साझा किया। जेल की सलाखों के बीच मनाए गए इस पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और भावनाएं साफ नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।