{"_id":"6adf93f5c54698fbc50a1b05","slug":"video-shri-ram-broke-the-bow-of-shiva-and-the-air-resounded-with-the-cry-jai-siyavar-ramchandra-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजे सियावर रामचंद्र की जय का उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजे सियावर रामचंद्र की जय का उद्घोष
वृंदावन में रामलीला कमेटी द्वारा रंगजी बड़ा बगीचा में आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की मनमोहक लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़े जाने के बाद पूरा पंडाल सियावर रामचंद्र की जय के उद्घोष से गूंज उठा। मिथिला नरेश राजा जनक ने पुत्री सीता के स्वयंवर की शर्त रखी थी कि जो भी भगवान शिव के विशाल धनुष को तोड़ेगा, वही सीता का वर बनेगा। स्वयंवर में कई बड़े राजा-महाराजा और रावण-बाणासुर जैसे बलशाली योद्धाओं ने भी जोर लगाया, लेकिन कोई धनुष को हिला तक नहीं सका। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण के साथ मंच पर पहुंचे। गुरु के आशीर्वाद से श्रीराम ने एक ही क्षण में धनुष उठाया और जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाई, एक प्रचंड आवाज के साथ शिव धनुष टूट गया। धनुष टूटते ही माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला डाली, जिससे चारों ओर हर्षोल्लास छा गया। राजा जनक ने भावुक होकर अपनी पुत्री का हाथ श्रीराम के सौंप दिया और मंच पर पुष्प वर्षा के साथ बधाई गीत गूंजे। धनुष भंजन के उपरांत मंच पर विप्रकुल शिरोमणि भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए ओजस्वी संवाद ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों के बीच तीखे और रोचक संवादों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इससे पूर्व जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, गंगोत्री ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, पुनीत शर्मा, गिरीश सर्राफ और अजय गौतम ने संयुक्त रूप से श्री राम दरबार का पूजन-अर्चन कर तिलक किया। इस अवसर पर नवीन चौधरी, भगवान दास, सौरभ गोयल, विपिन अग्रवाल, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, राधेश्याम, नीरज गौतम, गोविंदा खंडेलवाल, बंटी गौतम, शीघ्रता त्रिपाठी, श्रीनाथ बाबू लाल निषाद, आलोक बंसल, भीमसेन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, अनिल गौतम, शुभम अग्रवाल, अनमोल गौतम और आनंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।