{"_id":"6addfd7e8ac8fc53f505a8be","slug":"250-kg-ganja-worth-rs-1-25-crore-seized-in-mathura-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में पकड़ा सवा करोड़ का गांजा: ओडिशा से कंटेनर में छिपाकर लाए नशे की खेप, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में पकड़ा सवा करोड़ का गांजा: ओडिशा से कंटेनर में छिपाकर लाए नशे की खेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 25 Oct 2026 06:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:33 PM IST
सार
मथुरा में रविवार को नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई। पुलिस ने एक कंटेनर से 250 किलो गांजा बरामद किया। इसकी बाजार में कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में रविवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा और रिफाइनरी पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कंटेनर सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट और थाना रिफाइनरी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश कुमार पुत्र पदम सिंह, नासिर पुत्र वसीर और आशिफ अब्दुल करीम के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के नूंह मेवात जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर और शहजादपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
ओडिशा से गांजा खरीदकर ला रहे थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी सतीश कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपने साथियों के साथ खाली कंटेनर लेकर ओडिशा के ब्रह्मपुर गया था। वहां जितेंद्र नामक परिचित से बातचीत के बाद गांजा खरीदा गया और रायपंखा, ओडिशा में कंटेनर में लोड कराया गया। इसके बाद वे गांजा लेकर आ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के मुताबिक, गांजे की खेप उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा के आसपास शमशेर नामक व्यक्ति को सौंपनी थी, जहां इसकी खपत की जानी थी। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।