{"_id":"6a89d1fba47897ff1d01f8c5","slug":"video-prices-of-mathura-pedas-will-not-increase-despite-rise-in-sugar-prices-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चीनी के बढ़े दाम, बरकरार रहेगी मथुरा के पेड़ों की मिठास; अभी नहीं बढ़ेंगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चीनी के बढ़े दाम, बरकरार रहेगी मथुरा के पेड़ों की मिठास; अभी नहीं बढ़ेंगी कीमत
कान्हा की नगरी मथुरा में चीनी के दाम बढ़ने के बावजूद ठाकुरजी के प्रसाद यानी मथुरा के पेड़ों की मिठास पर महंगाई का असर फिलहाल नहीं पड़ेगा। बाजार में चीनी की कीमत में 25 से 28 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हो गई है, लेकिन मिठाई कारोबारी पेड़े के दाम बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। जन्माष्टमी पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए कारोबारियों ने मौजूदा कीमत बरकरार रखने का फैसला किया है। मथुरा के बाजार में पेड़ा करीब 400 रुपये किलो बिक रहा है। चीनी महंगी होने से मिठाई कारोबारियों की लागत जरूर बढ़ी है, लेकिन जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व से पहले कीमत बढ़ाने से ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने और बिक्री प्रभावित होने की आशंका है। यही वजह है कि कारोबारी फिलहाल बढ़ी लागत खुद वहन करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि पर्व के दौरान पेड़े की मांग बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए मौजूदा कीमत पर ही बिक्री बनाए रखना बेहतर रहेगा। वहीं रक्षाबंधन पर घेवर की मांग को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। बाजार में 800 रूपये से 1200 रूपये तक के दाम चल रहे हैं। मिठाई कारोबारी महेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने से पेड़ा बनाने की लागत जरूर बढ़ी है। इसके बावजूद जन्माष्टमी से पहले पेड़े के दाम बढ़ाना उचित नहीं होगा। देशभर से श्रद्धालु यहां ठाकुरजी का प्रसाद लेने आते हैं। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें पुराने दाम पर ही पेड़ा उपलब्ध हो। अभी बाजार में घेवर की मांग अधिक है। मिठाई कारोबारी अतर सिंह ने बताया कि चीनी के दाम में 25 से 28 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर मिठाई कारोबार की लागत पर पड़ा है। फिलहाल पेड़े की कीमत में बढ़ोतरी का कोई विचार नहीं है। पर्व के दौरान ग्राहकों को राहत देना हमारी प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।