{"_id":"6b0530b7255ae0094102f079","slug":"unidentified-body-found-stuffed-in-sack-at-dumping-ground-police-suspect-murder-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सिर और मुंह पर चोट के निशान, बोरे में बंद कर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में फेंकी लाश; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सिर और मुंह पर चोट के निशान, बोरे में बंद कर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में फेंकी लाश; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 24 Nov 2026 12:07 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:07 PM IST
सार
मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चंदाग्रीन कॉलोनी के सामने डंपिंग ग्राउंड में बोरे में बंद अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चंदाग्रीन कॉलोनी के सामने कूड़े के डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मंगलवार सुबह जब सफाईकर्मी डंपिंग ग्राउंड में सफाई करने पहुंचे, तो उनकी नजर एक भारी बोरे पर पड़ी। संदेह होने पर जब उन्होंने बोरा खोला, तो उसमें एक व्यक्ति का शव पाया। यह देखकर सफाईकर्मी घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिलने के कारण, पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।