Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Mathura, steeped in faith and devotion; lakhs of pilgrims perform the Akshaya Navami circumambulation (parikrama).
{"_id":"6afd6377ed84361d210a5f10","slug":"video-mathura-steeped-in-faith-and-devotion-lakhs-of-pilgrims-perform-the-akshaya-navami-circumambulation-parikrama-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आस्था और भक्ति के रंग में रंगी मथुरा, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई अक्षय नवमी की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आस्था और भक्ति के रंग में रंगी मथुरा, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई अक्षय नवमी की परिक्रमा
मथुरा। कान्हा की नगरी बुधवार को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आई। अक्षय नवमी के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने मथुरा की धार्मिक परिक्रमा लगाई।
सुबह सवेरे से ही परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में पूजा की थाली, मुख पर राधे-कृष्ण का नाम और मन में दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए परिक्रमा करते नजर आए। पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। इससे एक दिन पहले युगल जोड़ी की परिक्रमा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था।
बाबा कैलाश नाथ ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी के दिन अक्रूर जी भगवान श्रीकृष्ण और बलराम को कंस के वध के लिए मथुरा लेकर आए थे। मथुरा पहुंचने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने नगर के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिरों में विराजमान भगवान शिव के दर्शन किए थे। इसी पौराणिक प्रसंग की स्मृति में अक्षय नवमी पर मथुरा की परिक्रमा लगाने की परंपरा चली आ रही है।
मान्यता है कि अक्षय नवमी पर श्रद्धा भाव से की गई परिक्रमा, पूजा और दान-पुण्य का अक्षय फल प्राप्त होता है। इसी विश्वास के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मथुरा पहुंचे। उम्र और थकान की परवाह किए बिना श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए परिक्रमा पूरी करने में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।