{"_id":"6afbffd6133797c4610a27be","slug":"video-massive-surge-of-devotees-arrived-to-perform-parikrama-on-gopashtami-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोपाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालु ने दी जुगल जोड़ी की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोपाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालु ने दी जुगल जोड़ी की परिक्रमा
मथुरा में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को मथुरा में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। गरुड़ मंदिर से जुगल जोड़ी की परिक्रमा का शुभारंभ होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर कदमताल करते नजर आए। श्रद्धालु विभिन्न देवस्थानों पर दर्शन-पूजन करते हुए परिक्रमा पूरी करने में जुटे रहे। पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गुंजायमान रहा। ब्रज में जुगल जोड़ी की परिक्रमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। जुगल जोड़ी अर्थात राधा-कृष्ण की संयुक्त आराधना को समर्पित इस परिक्रमा में शामिल होकर श्रद्धालु स्वयं को उनकी भक्ति में समर्पित करते हैं। मान्यता है कि जुगल जोड़ी की परिक्रमा करने से पुण्य लाभ मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। गोपाष्टमी पर इस परिक्रमा का महत्व और बढ़ जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौचारण शुरू किया था। यही वजह है कि पर्व पर ब्रजभूमि में विशेष उत्साह दिखाई देता है। बुजुर्गों से लेकर युवा और महिलाएं तक श्रद्धाभाव से परिक्रमा कर रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और ब्रज की धार्मिक परंपरा में अपनी सहभागिता निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।