{"_id":"6aa683426d1906fba505d0b0","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-jeweler-house-in-mathura-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आधी रात को सराफा के घर में लगी भीषण आग, लपटें और धुएं से मची अफरातफरी; जल गया 15 लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आधी रात को सराफा के घर में लगी भीषण आग, लपटें और धुएं से मची अफरातफरी; जल गया 15 लाख का सामान
वृंदावन के बनखंडी महादेव मंदिर के पास देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ज्वेलर्स अजय अग्रवाल के मकान में अचानक आग लग गई। आग की उठती लपटों और धुएं के गुबार को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसा शॉट सर्किट के कारण हुआ, जिससे मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि होने से टल गई। ज्वेलर्स अजय अग्रवाल ने बताया कि रात को करीब 1:30 पहली मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसमें लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।