{"_id":"6a91be9bf1e210dec808d999","slug":"video-lord-krishna-and-balarama-hindola-festival-concludes-on-raksha-bandhan-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राखी के साथ थमा नंदबाबा की नगरी में हिंडोले का झोटा, मल्हारों से गूंजा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राखी के साथ थमा नंदबाबा की नगरी में हिंडोले का झोटा, मल्हारों से गूंजा मंदिर
मथुरा के नंदगांव में सावन की फुहारों, मल्हारों और भक्ति की रसमयी छटा के बीच नंदबाबा की नगरी नंदगांव में चल रहा भगवान श्रीकृष्ण-बलराम का हिंडोला उत्सव रक्षाबंधन के साथ पूर्ण हो गया। गुरु पूर्णिमा से शुरू हुआ यह अनूठा उत्सव पूरे 30 दिन तक अनवरत चला। अंतिम दिन मंदिर में ठाकुरजी को फूलों से सजे भव्य हिंडोले में विराजमान कर श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर दर्शन किए। नंदीश्वर पर्वत पर स्थित नंदबाबा के प्राचीन मंदिर में सावन के पूरे महीने शाम ढलते ही भक्ति का अलग ही रंग दिखाई देता रहा। भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के विग्रहों को सोने-चांदी से निर्मित आकर्षक हिंडोले में विराजमान कराया जाता और आकर्षक पोशाकों एवं श्रृंगार से सजाया जाता। इसके बाद ब्रज की गोपियां सावन की मल्हारों से ठाकुरजी को रिझातीं, तो सेवायत पुजारी मंद-मंद गति से हिंडोले को झोटा देकर झुलाते। रक्षाबंधन पर हिंडोला उत्सव के अंतिम दिन मंदिर परिसर में सावन की विदाई का अहसास भी नजर आया। मल्हारों और पदों की स्वर लहरियों के बीच जब ठाकुरजी अंतिम बार हिंडोले में झूले तो श्रद्धालु इस मनोहारी दृश्य को अपने हृदय में संजोते नजर आए। हिंडोला उत्सव के दौरान नंदगांव के सेवायत गोस्वामी समाज गायन की प्राचीन परंपरा का भी निर्वहन करते हैं। शास्त्रीय संगीत पर आधारित समाज गायन में सावन के गीत, मल्हार और पदों की रसमयी प्रस्तुति वातावरण को भक्तिमय बना देती है। नंदबाबा मंदिर के सेवायत श्याम बिहारी गोस्वामी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा से रक्षाबंधन तक चले इस उत्सव में दूर-दराज से श्रद्धालु नंदबाबा की नगरी पहुंचे। अब हिंडोले का झोटा थम गया है, लेकिन सावन की मल्हारों और ठाकुरजी के झूलने की स्मृतियां श्रद्धालुओं के मन में लंबे समय तक बनी रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।