फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lekhpals staged a protest at Mant Tehsil over their demands.

VIDEO: लेखपालों ने मांगों को लेकर तहसील मांट में किया धरना प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 07:15 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:15 PM IST
Lekhpals staged a protest at Mant Tehsil over their demands.
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मांट के पदाधिकारियों ने शनिवार को लेखपालों की लंबित मांगों को लेकर तहसील मांट में धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी मांट को सौंपा। तहसील अध्यक्ष चांद सैयद की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में लेखपालों ने बढ़ते कार्यभार, पदोन्नति, वेतन विसंगति, स्थानांतरण और संसाधनों की कमी सहित आठ मांगों को उठाया। लेखपाल संघ ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला हैं, लेकिन लगातार बढ़ते कार्यभार के बावजूद उन्हें पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। संघ ने प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे लागू करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई। इसके अलावा आठ वर्षों से लंबित अंतर्मंडलीय स्थानांतरण शुरू करने की मांग की गई। संघ के अनुसार वर्ष 2025 में 2669 आवेदन लिए गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी करने तथा 16 वर्षों से लंबित भत्तों में वृद्धि की मांग की गई। स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये, मोटरसाइकिल भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग रखी गई। लेखपालों को पटल सहायक और प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से मुक्त करने, ग्राम सचिवालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। संघ ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा और संसाधनों के अभाव में काम करना मुश्किल हो रहा है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश के समस्त लेखपाल 17 अक्तूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने के लिए विवश होंगे। इसकी जिम्मेदारी राजस्व परिषद और शासन की होगी। इस दौरान तहसील मंत्री नितेश भारद्वाज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम खिलाड़ी शर्मा, उपमंत्री हरिवीर सिंह,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार बघेल, ऑडिटर शिवकुमार गौतम, चरन सिंह, राहुल गुप्ता, शैलेंद्र और नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर देहात: घायल युवक को चौकी में बैठाने पर भड़के ग्रामीण

03 Oct 2026

Video: गोमती नगर बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता

03 Oct 2026

Video: डीएवी कॉलेज परिसर में होगी भगवत कथा, राधा रमण सेवा समिति ने की प्रेस वार्ता

03 Oct 2026

कार के अंदर मिला रिटायर्ड इंजीनियर का शव

03 Oct 2026

नोएडा: स्पायरा बिल्डिंग की बालकनी से कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो वायरल

03 Oct 2026
विज्ञापन

बलरामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने जताया विरोध

03 Oct 2026

गोंडा में आंधी बारिश के बाद बिजली सप्लाई बाधित, मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की

03 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: विंटर सीजन से पहले कुल्लू में सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम

03 Oct 2026

सोते समय सांप के डसने से बच्ची की मौत

03 Oct 2026

गोंडा में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

03 Oct 2026

अंबेडकरनगर में मांगों को लेकर लेखपालों का प्रदर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार

03 Oct 2026

'वोट चोरी' के मुद्दे पर अंबेडकरनगर में कांग्रेस चलाएगी अभियान

03 Oct 2026

अलीगढ़ केशव सेवा धाम समिति के वार्षिकोत्सव में वृंदावन के श्री आनंतवीर दास महाराज का संबोधन

03 Oct 2026

फतेहाबाद में धान खरीद और उठान को लेकर व्यापार मंडल की बैठक

03 Oct 2026

करनाल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने हादसा बताकर परिजनों को दी सूचना

03 Oct 2026

कानपुर: महाराजपुर में किसान के नलकूप का 25 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी

03 Oct 2026

बलरामपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल बोले- आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मिलेगी मजबूती

03 Oct 2026

पटना MLC चुनाव से पहले JDU में घमासान, अनंत सिंह के विरोध से बढ़ी नीरज कुमार की मुश्किलें

03 Oct 2026

डिग्री चाहिए तो फिर दो फीस?: जयपुर की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया प्रदर्शन, रजिस्ट्रार ने एक सप्ताह मांगा

03 Oct 2026

रामपुर बुशहर: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने नोगली में की जनसभा, जन समस्याएं भी सुनीं

03 Oct 2026

भारत-नेपाल सीमा पर ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस-एसएसबी ने की गश्त

03 Oct 2026

आंबेडकरवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय गेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन

03 Oct 2026

एसडीएम और सीओ ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या

03 Oct 2026

डूबे युवक का शव 15 घंटे बाद मिला, NDRF ने 5 घंटे में निकाला

03 Oct 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी

03 Oct 2026

Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का असर, जुगाड़ की नाव से सामान लेकर सुरक्षित जगह जा रहे लोग

03 Oct 2026

Video: फैजुल्लागंज में हर तरफ फैला कीचड़, लोग दूसरी जगह सामान लेकर जा रहे

03 Oct 2026

ऊना: चिट्टा माफिया पर कार्रवाई को पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने सराहा

03 Oct 2026

बागपत: स्कूल के बाहर ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्र घायल

03 Oct 2026

वीडियो: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बिजली गुल, मरीजों की टेस्ट फीस का नहीं हो पाया भुगतान

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed