फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sadhvi Indulekha subjected to misconduct and death threats at gate of Sant Premanand ashram

यूपी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर साध्वी इंदुलेखा से खींचतान, जान से मारने की धमकी; संत के समर्थकों पर आरोप

Sat, 03 Oct 2026 05:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 05:39 PM IST
सार

साध्वी इंदुलेखा ने कहा कि आश्रम के बाहर पुलिस और मीडिया के लोगों की मदद से जान बचाकर वह वहां से निकली हैं। उन्हें जान का खतरा है। कभी भी आश्रम के बाहर खड़े कुछ लोग जिन्होंने उन्होंने सरेआम धमकाया वह जान से मार सकते हैं। 

विज्ञापन
Sadhvi Indulekha subjected to misconduct and death threats at gate of Sant Premanand ashram
साध्वी इंदुलेखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम में लापता बच्चों के परिजनों के समर्थन में पहुंची साध्वी इंदुलेखा से संत के समर्थकों ने अभद्रता कर दी। उनसे खींचतान कर चोट पहुंचाई और लॉरेंस विश्नोई से उठवाने एवं जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद साध्वी भयभीत हैं और घर से नहीं निकल रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद के बारे मे उन्होंने कुछ नहीं बोला, वह आश्रम के द्वार पर अपने बच्चों के लापता हो जाने पर वहां आए परिजनों का दुख बांटने और उनके समर्थन में गईं थी। उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार उनके साथ ऐसा हुआ कि उनके साथ खींचतान कर दी, बोलने तक नहीं दिया और जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


लाल रंग की टीशर्ट पहने अज्ञात युवक ने उन्हें लॉरेंस विश्नोई से उठवाने की धमकी दी है। साध्वी इंदुलेखा ने कहा कि आश्रम के बाहर पुलिस और मीडिया के लोगों की मदद से जान बचाकर वह वहां से निकली हैं। उन्हें जान का खतरा है। कभी भी आश्रम के बाहर खड़े कुछ लोग जिन्होंने उन्होंने सरेआम धमकाया वह जान से मार सकते हैं। इसके लिए वह घर से बाहर नहीं निकलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह लापता हुए बच्चों के परिजनों के साथ हैं। चार दिन में बच्चों की तलाश नहीं हुई तो वह भी बच्चों के परिजनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed