फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wall of Wingston Hotel collapses in Mathura workers trapped under debris

मथुरा में बड़ा हादसा: विंगस्टन होटल की दीवार गिरी, मलबे में दबे तीन मजदूर; एक का शव बरामद

Sat, 03 Oct 2026 04:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 04:22 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। एक होटल की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की माैत हो गई। दो और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। माैके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Wall of Wingston Hotel collapses in Mathura workers trapped under debris
माैके पर जारी राहत बचाव कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मसानी लिंक रोड स्थित विंगस्टन होटल में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। होटल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव दल ने मलबा हटाकर एक मजदूर का शव बरामद कर लिया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक की पहचान दिनेश पुत्र गिर्राज, निवासी गांव खामिनी, गोवर्धन रोड के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसे के समय ठेकेदार अली वसीम भी मौके पर मौजूद था। दीवार गिरते ही वह वहां से भाग गया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना भी ठेकेदार की ओर से ही दी गई थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव दल मलबा हटाकर अन्य दोनों मजदूरों की तलाश में जुटा है। पुलिस ठेकेदार की तलाश के साथ घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed