{"_id":"6aa685b60020d623d40cb2f5","slug":"video-huge-crowd-of-devotees-thronged-shri-banke-bihari-temple-over-weekend-at-vrindavan-in-mathura-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वीकेंड पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, रस्सी लगाकर भीड़ को किया नियंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वीकेंड पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, रस्सी लगाकर भीड़ को किया नियंत्रित
वृंदावन में रविवार का अवकाश होने के कारण विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों के चलते सुबह से लेकर मंदिर के पट बंद होने तक परिसर और आसपास के इलाके खचाखच भरे रहे। मंदिर के चौक और आसपास की गलियों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने होल्डिंग एरिया में रस्सियों से श्रद्धालुओं को समय अंतराल में रोक रोककर मंदिर की ओर भेजा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रबल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वीकेंड और रविवार की छुट्टी होने की वजह से सामान्य दिनों की तुलना में भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है। खासकर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग रविवार को ठाकुरजी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचते हैं, जिसके कारण मंदिर परिसर में पूरे दिन भारी भीड़ रही। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अपने आराध्य के दर्शन किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।