{"_id":"6a98562867afb755520b9a33","slug":"video-girraj-chaudhary-to-take-charge-of-the-historic-bharat-milap-fair-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की कमान संभालेंगे गिर्राज चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की कमान संभालेंगे गिर्राज चौधरी
मथुरा के कोसीकलां में उत्तर भारत के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले के सफल आयोजन को लेकर श्री रामलीला संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर दो दिन से चल रही खींचतान का मंगलवार को समाप्त हो गई। पंचों द्वारा कराई गई वोटिंग में गिर्राज चौधरी को 9 वोट, जबकि उनके प्रतिद्धदी अजय वार्ष्णेय को 6 वोट मिले। गिर्राज चौधरी गुट में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
30 अगस्त को भरत मिलाप चौक पर रामलीला संस्थान के अध्यक्ष पद को लेकर आयोजित आम सभा की बैठक में अध्यक्ष पद के दावेदारों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी। आम सभा में मनोनीत किए गए पंच भी आम सहमति न बनने के कारण अध्यक्ष का चुनाव नही हो सका था। मंगलवार को चुराव अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा के निवास पर पंचों की बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर मतदान कराया गया। मतदान में सभी पंचों ने हिस्सा लिया, जिसमें गिर्राज चौधरी को 9 और अजय कुमार वार्ष्णेय को 6 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होने के बाद सभा के चुनाव अधिकारी ने गिरिराज चौधरी के रामलीला संस्थान का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। बैठक में भानुप्रताप सिंह, कमल किशाेर वाष्णेय, जगदीश सुपानिया, सुभाष चौधरी, नरेंद्र गुर्जर, सत्यप्रकाश शर्मा, श्याम सिंह, संजीव जाविया, सुभाष गोयल, तरूण सेठ, भगवत रूहेला, भजनलाल चौधरी, डा.प्रकाश आर्य, राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, चंद्रवर्धन अग्रवाल आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।