{"_id":"6a980751d6535aa5ea080f31","slug":"video-video-jatavara-janaganaena-ka-maga-para-anashacatakalna-thharana-shanpr-alga-paravathhana-oura-jataya-ka-vashashhata-kada-thana-ka-maga-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जातिवार जनगणना की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, अलग प्रावधान और जातियों को विशिष्ट कोड देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जातिवार जनगणना की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, अलग प्रावधान और जातियों को विशिष्ट कोड देने की मांग
अंबेडकरनगर। जनगणना 2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातिवार गणना कराने की मांग पर बुधवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जलालपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया।
तहसील संयोजक घनश्याम ने कहा कि जनगणना में जातिवार आंकड़े दर्ज होना समावेशी नीतियों के निर्माण के लिए जरूरी है। पहले चरण में ओबीसी का आंकड़ा दर्ज नहीं किए जाने से समाज में असंतोष है। मोर्चा ने एससी-एसटी की तर्ज पर ओबीसी के लिए अलग प्रावधान करने, राज्यवार आधिकारिक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार करने और प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड देने की मांग की।
संगठन ने ओपन कॉलम के बजाय मानकीकृत विकल्प आधारित व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई है। पदाधिकारियों के अनुसार 25 अगस्त को नायब तहसीलदार हरिराम को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया गया था। उस दौरान मांगें पूरी नहीं होने पर दो सितंबर से राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। प्रदर्शन में एजाज हुसैन, रामकृपाल, विभूति नारायण, मनोरम यादव, देवेंद्र मौर्य और शौकीलाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।