{"_id":"6a980758bb79f97bd70d0d05","slug":"video-video-aautasarasa-karamacaraya-ka-le-nagama-ka-lga-vabsaita-oura-paratal-lca-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल लांच
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो के अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से हुए शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित सेवाओं को व्यवस्थित करने और उन्हें एकीकृत पोर्टल के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
इस मौके पर विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने शासन की ओर से शुरू की गई व्यवस्था के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।