{"_id":"6aa3dc7fd8baaa0a4b0ee4d4","slug":"video-four-arrested-for-gambling-on-yamuna-expressway-service-road-rs10040-and-52-playing-cards-recovered-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सज रही थी जुए की महफिल, ताश के पत्तों के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सज रही थी जुए की महफिल, ताश के पत्तों के साथ चार गिरफ्तार
मांट। थाना मांट पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर जुआ खेल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,040 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांव जनकपुर अंडरपास से करीब 30 मीटर भीम की ओर कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेश पुत्र बाबूलाल, छोटू पुत्र सुल्तान सिंह,गंगा प्रसाद पुत्र किशनलाल और संदीप कुमार पुत्र लोहरे, निवासी शिवनगर चौकड़ा थाना मांट के रूप में हुई। पुलिस ने जुआ फड़ से 10,040 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
थाना मांट में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।