{"_id":"6a941cc0839e8d29eb0fadaf","slug":"video-ex-servicemen-of-aligarh-support-chhata-sugar-mill-movement-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता शुगर मिल आंदोलन को अलीगढ़ के पूर्व सैनिकों का समर्थन, प्रशासन को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता शुगर मिल आंदोलन को अलीगढ़ के पूर्व सैनिकों का समर्थन, प्रशासन को दी चेतावनी
बंद पड़ी छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने को रविवार को एक नया मोड़ मिला। अलीगढ़ जिले से पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों ने आंदोलनकारियों को खुला समर्थन देते हुए प्रशासन और सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान में केवल संगठन की कार्यकारिणी ने समर्थन देने के लिए कदम बढ़ाया है। यदि प्रशासन ने जल्द ही मिल को चालू करने को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो पूरा पूर्व सैनिक संगठन मैदान में उतर जाएगा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि आंदोलन के समर्थन में इतनी बड़ी संख्या में सैनिक पहुंचेंगे कि धरना स्थल पर पैर रखने तक की जगह कम पड़ जाएगी। स्थानीय किसानों और आंदोलनकारियों में पूर्व सैनिकों के इस समर्थन से नया जोश देखने को मिला है। वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसानों के अस्तित्व की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास से जुड़ी है, जिसे किसी भी कीमत पर अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।