फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna-barh-bedhna-four-youths-serious-after-suspected-intoxicant-consumption

बिहार: चार युवकों की मौत, जहरीली शराब से गई जान! पहले साथ बैठ नशा किया, फिर मुंह से निकलने लगा था झाग

Sun, 30 Aug 2026 05:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 05:19 PM IST
सार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में नशीले पदार्थ के सेवन के बाद चार युवकों की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। लेकिन जान नहीं बच सकी। जहरीली शराब मौत हो गई है! पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
patna-barh-bedhna-four-youths-serious-after-suspected-intoxicant-consumption
चार युवकों की एक साथ मौत से गांव में गहरा दुख। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में चार युवकों के नशीले पदार्थ के सेवन से गंभीर रूप से बीमार होने के बाद पटना के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों युवक गांव के पास एक साथ बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने चारों को गंभीर हालत में बाढ़ के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें अनुमंडल अस्पताल, बाढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। चारों युवकों के मुंह से झाग निकल रहा था। लेकिन उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद चारों की मौत की खबर आ गई।

विज्ञापन

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, चारों युवक एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चारों युवकों की पहचान बेढ़ना गांव निवासी शशि कुमार (32), पिता रामाकांत कुमार, विकास राम (40), पिता बिरजू राम, पंकज सिंह (45), पिता नंदे सिंह और निशु कुमार (30), पिता राजू सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: बिहारशरीफ में दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष रोजगार शिविर, 409 पदों पर सीधी भर्ती

सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रेया शेखर ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार चारों युवक कहीं बैठकर एक साथ शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। उसमें क्या मिलावट थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पहले तीन युवकों को अस्पताल लाया गया था, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद चौथे युवक को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन इन युवकों की जान नहीं बच सकी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed