{"_id":"6aa7d53879cb2f199b0c8c54","slug":"video-electrician-dies-of-electrocution-at-saree-factory-in-mathura-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साड़ी फैक्टरी में करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत, परिजन ने किया हंगामा; लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साड़ी फैक्टरी में करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत, परिजन ने किया हंगामा; लापरवाही का आरोप
मथुरा के मसानी लिंक मार्ग पर स्थित साड़ी फैक्टरी में कार्य कर रहा इलेक्ट्रीशियन करंट की चपेट में आ गया है। माैके पर मौजूद साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार आलोक साड़ी फैक्टरी में 26 अगस्त से संचालन बंद है। वहां पर विद्युत संबंधी कमियों को ठीक कराया जा रहा है। सोमवार को कासगंज के रामनगर निवासी इलेक्ट्रीशियन जसवीर सिंह अपने साथियों के साथ फैक्टरी में विद्युत संबंधी कार्य करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड के पास किराये पर परिवार के साथ रहते थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। परिजन ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।