{"_id":"6aa7b3827d0e2c650e01f8c8","slug":"schoolgirls-stage-sit-in-protest-outside-school-against-teacher-in-mathura-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिंदी-अंग्रेजी पढ़ना...': शिक्षक पर अजीबोगरीब आरोप, स्कूल के बाहर धरने पर छात्राएं; प्रिंसिपल ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हिंदी-अंग्रेजी पढ़ना...': शिक्षक पर अजीबोगरीब आरोप, स्कूल के बाहर धरने पर छात्राएं; प्रिंसिपल ने कही ये बात
Mon, 14 Sep 2026 02:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:13 PM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में सोमवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। छात्राएं स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गईं। इसके बाद जो उन्होंने शिक्षक पर आरोप लगाए, वो और भी चाैंकाने वाले थे। छात्राओं का कहना था कि शिक्षक को हिंदी-अंग्रेजी पढ़ना तक नहीं आता।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर धरने पर बैठकर पढ़ाई करती छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के छाता के एक विद्यालय में सोमवार को इंटरमीडिएट की दो कॉमर्स छात्रा धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि उनके कॉमर्स के अध्यापक को न तो हिंदी-अंग्रेजी ठीक से पढ़नी आती है और न ही गणित के सामान्य जोड़-घटाव (माइनस-प्लस) का ज्ञान है।
धरने पर बैठी छात्राओं मोनिका और संध्या ने बताया कि जब वे पढ़ाई से जुड़ा कोई सवाल पूछती हैं, तो शिक्षक उत्तर देने से इनकार कर देते हैं। उनका यह भी आरोप है कि परसों शिक्षक ने उन्हें गाली दी थी। इस बात की शिकायत करने जब मोनिका के मामा विद्यालय पहुंचे, तो शिक्षक ने उनके साथ भी
विज्ञापन
अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।
इस मामले पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्राओं के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राएं अध्यापकों का सम्मान नहीं कर रही हैं और उनकी छवि धूमिल करने के लिए निराधार बेइज्जती कर रही हैं। विद्यालय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।