{"_id":"6ac1034c21a07bbdf40c90d6","slug":"video-district-judge-vikas-kumar-distributing-clothes-to-elderly-women-at-the-ashram-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृद्धजन दिवस पर लगाया विधिक जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुनरख बांगर नगला रामताल स्थित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में विधिक जागरूकता एवं सम्मान शिविर लगाया गया। जिला जज एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने 325 वृद्ध माताओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और साड़ी-शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आश्रय सदन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, खान-पान और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007, निःशुल्क विधिक सहायता और उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया। इस दौरान अपर जिला जज राजेश पाराशर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, कृष्ण कुटीर की प्रशासनिक अधिकारी शिल्पा मुरगई सहित स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।